दिन में डॉक्टर के घर पर फायरिंग, आधी रात को फेंके पत्थर
Jul 05 2024
ग्वालियर। एक डॉक्टर के घर पर कुछ बदमाशों ने दिनदहाड़े फायरिंग की है। बदमाशों ने लगातार दो गोलियां चलाकर दहशत फैलाई। इसके बाद आधी रात को फिर बदमाश पहुंचे। डॉक्टर के घर पर पथराव किया है। फायरिंग व पथराव की वारदात डॉक्टर के घर के बाहर लगे सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई है।
घटना अजयपुर सांवरिया धाम कॉलोनी की है। डॉक्टर ने हमले की शिकायत गिरवाई थाना में की है। डॉक्टर का कहना है कि वो हमलावरों को नहीं जानते हैं। उन्होंने घर के सामने खड़े होने वाले कुछ असामाजिक तत्वों की शिकायत की थी, जिसके बाद यह हमला हुआ है।
गिरवाई थाना क्षेत्र के अजयपुर स्थित सांवरिया धाम कॉलोनी में कुछ महीने पहले डॉ. शिशिर भटनागर ने मकान खरीदा है। इसमें डॉ. शिशिर परिवार सहित रहते है। घर के ठीक सामने कुछ गुमटी और ठेले लगे थे। यहां 24 घंटे असामाजिक तत्व का जमावड़ा रहता था।
वहां शराबखोरी गाली-गलौज, लड़ाई झगड़े आए दिन होते थे। डॉक्टर ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से इसकी शिकायत कर दी। इस पर वहां से अवैध ठेले और गुमटी हटा दिए गए। पुलिस ने उस एरिया में खड़े होने वाले लोगों को खदेडऩा शुरू कर दिया था। यह बात वहां खड़े होने वाले कुछ असामाजिक तत्वों को नागवार गुजरी। इन लोगों ने डॉक्टर के घर को टारगेट कर लिया।
बदमाशों ने गत रोज दिन में कार से डॉक्टर के घर के सामने पहुंचकर गाली-गलौज करते हुए दो फायर कर दिए। इसके बाद हमलावर कार में सवार होकर फरार हो गए। डॉक्टर ने घटना की सूचना पुलिस को दी। अभी पुलिस एक्शन लेती, उससे पहले ही आधी रात करीब 2 बजे कुछ बदमाश घर के बाहर पहुंचे। गालियां देते हुए पथराव कर दिया। यह घटना भी लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है।
डॉक्टर शिशिर भटनागर का कहना है कि इलाके के कुछ लोग राजनीतिक संरक्षण के चलते लगातार हमला कर रहे हैं। उन्होंने हमलावरों पर राजनीतिक संरक्षण की बात कही है। उनका कहना है कि वह हार नहीं मानेंगे और असमाजिक तत्वों से डरेंगे नहीं।
सीएसपी अशोक सिंह जादौन ने बताया कि गिरवाई में एक डॉक्टर के घर के बाहर बदमाशों ने फायरिंग की और पत्थरबाजी की है। डॉक्टर ने घटना का सीसीटीवी कैमरे का फुटेज भी दिया है। मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









