ग्वालियर गोट टैलेंट का आयोजन 7 जुलाई को
Jul 05 2024
ग्वालियर। आईडीटी सेलिब्रिटी इवेंट मैनेजमेंट और विनस पब्लिक स्कूल द्वारा प्रस्तुत ग्वालियर गोट टैलेंट सीजन 10 में डांसिंग सिंगिंग किड्स मॉडलिंग मिस्टर एंड मिस मॉडलिंग ब्राइडल मेकअप मेकअप शो फाइनल प्रोग्राम 7 जुलाई को स्थान आईआईटीटीएम कॉलेज जीवाजी यूनिवर्सिटी के पीछे गोविंदपुरी चौराहा समय सुबह 11 बजे से शुरू होगा।
संस्था के अध्यक्ष सोनू घोलकर आशीष जैन और मंकू पाठक ने बताया कि हमारी संस्था 9 सालों से ग्वालियर गोट टैलेंट का आयोजन करती आ रही है। संस्था इस वर्ष सीजन 10 का आयोजन कर रही है। जिसमें बॉलीवुड डांसर गौरव सरवन, मिसेज इंडिया विंकल शुक्ला और नैना छाबड़ा और मुख्य अतिथि देवेंद्र प्रताप सिंह तोमर रहेंगे।
अध्यक्ष सोनू धौलकर ने बताया कि बॉलीवुड डांसर गौरव सरवन द्वारा पॉपिंग डांस की वर्कशॉप 6 जुलाई को होटल अमर पैलेस में शाम 4 से दी जाएगी। सभी प्रतिभागी को वर्कशॉप का सर्टिफिकेट गौरव सरवन द्वारा दिया जाएगा। इच्छुक प्रतिभागी रजिस्ट्रेशन ऑन द स्पॉट आकर कर सकते हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









