सखी सगिनीं महिला ग्रुप ने फन पार्टी आयोजित की

Jul 05 2024

ग्वालियर। सखी सगिनीं महिला ग्रुप (बेटी बचाओ बेटी पढाओ) की ओर से एक निजी होटल में फन पार्टी समारोह का आयोजन किया गया है। जिसमें सगिनीं की संस्थापक अध्यक्ष ममता गोयल,अध्यक्ष सीमा मित्तल, कोषाध्यक्ष वर्षा गुप्ता, सचिव माला अग्रवाल मौजूद रही।
फन पार्टी में श्री राधे गेम प्रतियोगिता, काबुली चने गेम, कोइन गेम, हाउजी गेम, बर्थडे सेलीब्रेट किया। प्रतियोगिताओं में सभी मेम्बर्स ने बढचढ कर भाग लिया। सभी भाग लेने वाले को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। 
प्रतियोगिताओं में रेनू वर्मा, विनीता गुप्ता, हेमलता अग्रवाल, सुमन गोयल, इन्दु सोमानी, निशा गोयल, निशा बिन्दल, सुनीताा बत्रा, तृप्ति अग्रवाल विजयी रहीं। इस अवसर पर मीनाक्षी माहेश्वरी, मोनिका अग्रवाल, छमा गुप्ता, ममता गोयल, घटक मेम आदि मेंबर उपस्थित रहे।