आर्यिका पूर्णमति माताजी का चातुर्मास हेतु 12 को ग्वालियर आगमन

Jul 05 2024

ग्वालियर। पूर्णमति माताजी दमोह के पास स्थित कुंडलपुर से पद विहार करती हुई शुक्रवार को झांसी पहुंची। आर्यिकाश्री 12 जुलाई को लश्कर पहुंचेंगी, जहां उनकी भव्य आगवनी की जाएगी। 
जैन समाज के प्रवक्ता ललित जैन एवं चातुर्मास कमेटी के संयोजक विजय जैन ने बताया कि मुरार जैन समाज के तत्वाधान में माताजी का चातुर्मास ग्रेटर ग्वालियर जैन समाज के सहयोग से सिरोल चौराहा स्थित साक्षी इंक्लेव में किया जाएगा। सकल जैन महापंचायत के अध्यक्ष पारस जैन ने बताया कि चातुर्मास कलश की स्थापना 20 जुलाई को होगी। चातुर्मास को भव्य रूप देने हेतु लश्कर, ग्वालियर एवं मुरार की जैन समाज की अलग-अलग टीमें तैयारियों में जुट गई हैं।
इस संबंध में आयोजन स्थल पर एक बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें आवास व्यवस्था, यातायात व्यवस्था, अतिथि सत्कार व्यवस्था, भोजन व्यवस्था, एवं पंडाल संबंधी व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की गई। बैठक में महावीर प्रसाद जैन, शैलेंद्र जैन, पारस जैन, अशोक वैद, राजेश जैन, पदमचंद जैन, अजय जैन, विजय जैन, रमेश बाबूजी, दिनेश जैन, अनिल जैन लश्कर, पवन जैन, अनिल जैन, आदित्यमणी जैन, राजकुमार जैन एवं समाज के प्रवक्ता ललित जैन ने अपने विचार व्यक्त किए।