डॉक्टर अनिल पाठक सम्मानित

Jul 05 2024

ग्वालियर। स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में लोहितकारी ट्रस्ट द्वारा डॉक्टर डे के उपलक्ष्य में ट्रस्ट के पदाधिकारी ने डॉ अनिल पाठक की सुदीर्घ सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में डॉ केशव पाण्डेय, श्रीमती उषा चतुर्वेदी, सुभाष ओझा ने श्रीफल प्रदान कर डॉक्टर पाठक को सम्मान किया। इस अवसर पर संस्था के गणेश चतुर्वेदी, विजय गुप्ता, राजेंद्र मुद्गल आदि उपस्थित सदस्यों ने भी डॉ पाठक को उनके स्वस्थ सुदीर्घ जीवन की कामना की।