आशा रामायण ज्ञान यज्ञ की बापू भक्तों ने निकाली शोभा यात्रा, विजय महाराज करेंगे कथा आज से
Jul 05 2024
ग्वालियर। संत आशाराम बापू के समर्थ शिष्य ग्वालियर आश्रम के प्रमुख सत्संग वक्ता विजय महाराज द्वारा समर्थ नगर भिंड रोड के निकट शिया सदन कॉम्प्लेक्स पर आशा रामायण गीता भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह छह से बारह जुलाई तक दोपहर दो बजे से पांच बजे तक चलेगी। जिसके मुख्य यजमान श्रीमती रेखा डॉ. सीबी शर्मा होंगे। ग्वालियर शहर में पहली बार यह कार्यक्रम रखा गया है। ज्ञान यज्ञ में प्रतिदिन प्रात दस बजे शास्त्री द्वारा कराया जाएगा।
ज्ञान यज्ञ के निमित आयोजित भव्य शोभा यात्रा हरिओम क्लीनिक भिंड रोड बलराम नगर से शुरू होकर भगत सिंह नगर, कवि नगर, रचना नगर, अमलतास कॉलोनी होते हुए वापिस शिया सदन समर्थ नगर कॉम्प्लेक्स कथा स्थल पर समाप्त हुई। अमावस्या पर्व पर आयोजित आशा रामायण ज्ञान यज्ञ सप्ताह में कलश धारण कर गणवेशधारी साधक महिलाएं शोभा यात्रा में मंगल गीत गाती हुई चली जा रहीं थी। शोभा यात्रा का जगह-जगह स्वागत हुआ। यह जानकारी बलबीर सिंह परमार मीडिया प्रभारी ने दी।
शोभा यात्रा में मुख्य वक्ता विजय महाराज, अर्जुन भाई, बलबीर सिंह परमार, डॉ सीबी शर्मा, रामू रामानी, दिलीप हंदवानी, हरीश डिंगरा, हरिसिंह गुर्जर, राकेश सिंह चौहान, हिमांशु नागपाल, रेखा शर्मा, पुष्पा पाठक, पुष्पा पाल, गीता रावल, सावित्री मिश्रा, लता भदौरिया आदि शामिल रहे। श्री वेदांत सेवा समिति के पदाधिकारीयों ने सभी भक्तों से अधिकाधिक संख्या में पधार कर आशा रामायण ज्ञान यज्ञ में निरंतर शामिल होकर निरंतर पुण्य लाभ प्राप्त करने की पुरजोर अपील की है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









