सडक़ पर नशे में धुत्त वर्दीधारी पुलिसकर्मी का में वीडियो वायरल

Jul 05 2024

मुरैना। मुरैना में एक पुलिसकर्मी का शराब के नशे में धुत्त होकर झूमते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमे देखा जा सकता है कि वर्दीधारी जवान नशे में पूरी तरह से टल्ली होकर सडक़ किनारे लगी रेलिंग पर बैठा हुआ है। झूम बराबर झूम शराबी की हालत में दिखे जेल प्रहरी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। 
मिली जानकारी के अनुसार वायरल वीडियो मुरैना शहर के जौरा रोड का बताया जा रहा है। नशे में धुत्त जवान अशोकनगर जिला जेल में प्रहरी के पद पर पदस्थ है। वहीं कई दिनों से वह अनुपस्थित चल रहा है। नशे में टल्ली इस पुलिसकर्मी का नाम कुलदीप कुशवाह बताया जा रहा है।
वहीं अब वीडियो के सामने आने के बाद जवान पर क्या कार्रवाई होती है, यह देखना गौरतलब होगा। इस तरह के नशेड़ी पुलिसकर्मी खुद का तो नाम खराब करते ही है, साथ ही पुलिस डिपार्टमेंट पर भी धब्बा लगा देते है। फिलहाल इस वीडियो पर पुलिस के आलाधिकारियों की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।