कलेक्टर ने मां के नाम लगाया पौधा

Jul 05 2024

ग्वालियर। शासकीय सेवक एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत अपनी माँ एवं अन्य परिजनों के साथ उत्साह पूर्वक रोप रहे हैं पौधे। इसी क्रम में कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने अपनी माता श्रीमती मीना के साथ शप्तपर्णी का पौधा रोपकर सामूहिक पौधरोपण का शुभारंभ किया। 
अपर कलेक्टर श्रीमती अंजू अरुण कुमार, टीएन सिंह, जिले के सभी एसडीएम, विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी एवं कलेक्ट्रेट के अन्य शासकीय सेवकों ने अपने परिजनों के साथ पीपल, बरगद, आम, जामुन, सहजन, शीशम, कचनार व शप्तपर्णी सहित अन्य प्रजातियों के पौधे रोपे गए।