शुक्रवार सुबह से झमाझम बारिश, निचली बस्तियों व कोटा वाला मोहल्ला में पानी भरा
Jul 05 2024
ग्वालियर। शुक्रवार सुबह से शुरू हुई बारिश का सिलसिला दोपहर बाद भी जारी था। ग्वालियर के साथ ही आस-पास के शहरों भिंड, मुरैना में भी बारिश हो रही थी। सुबह 7.30 बजे रिमझिम बारिश शुरू हुई जो कुछ ही देर में झमाझम बारिश में बदल गई। ग्वालियर में निचली बस्तियों व किला तलहटी मोहल्लों में पानी भर गया है। लोहामंडी स्थित कोटा वाला मोहल्ला में यह हालत थी कि लोगों के घरों में पानी भरने लगा।
गत रात से शुक्रवार सुबह तक 11.1 एमएम बारिश हो चुकी थी। अभी तक कुल बारिश 206.1 एमएम हो चुकी है। मौसम विभाग की मानें तो इस समय मध्यप्रदेश में बारिश के लिए स्ट्रांग सिस्टम बना हुआ है, इस कारण ग्वालियर सहित मध्यप्रदेश में कहीं हल्की, कहीं मध्यम तो कहीं तेज बारिश हो रही है।
मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ लाइन की वजह से बारिश हो रही है। अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से मिल रही नमी के चलते सुबह से बूंदाबांदी शुरू हो गई थी, इसके थोड़ी देर में ही बारिश तेज हो गई। पिछले दो दिन से लगातार बारिश हो रही है। गुरुवार को दिन में 42 एममए बारिश हुई थी। शुक्रवार को भी यही हाल है और बारिश लगातार जारी है। मौसम विभाग के अनुसार आज शनिवार को भी बारिश हो सकती है। स्ट्रांग सिस्टम के कारण कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश हो सकती है।
रात में हुई बूंदाबांदी के बाद इस जुलाई में पहली बार न्यूनतम तापमान सामान्य से कम हुआ है। अभी तक न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक चल रहा था। शुक्रवार सुबह न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो कि सामान्य से 0.6 डिग्री कम रहा। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री दर्ज किया गया था। वहीं अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री दर्ज किया गया था जो कि सामान्य से 8.1 डिग्री कम रहा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









