कुलैथ में 7 व 8 जून को भगवान जगन्नाथ का मेला कलेक्टर श्रीमती चौहान ने लिया तैयारियों का जायजा
Jul 04 2024
ग्वालियर। जिले के कुलैथ गाँव में भगवान जगन्नाथ का सुप्रसिद्ध दो दिवसीय मेला 7 जून व 8 जून को लगेगा। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने गुरुवार को कुलैथ पहुँचकर मेले की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं का पूरा ध्यान रखने, साथ ही मेला परिसर में रोशनी व सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था करने के निर्देश दिए। कुलैथ को जोडऩे वाले पहुँच मार्गों एवं कुलैथ के भीतर के मार्ग को दुरूस्त करने के निर्देश भी उन्होंने संबंधित अधिकारियों को दिए हैं।
कलेक्टर श्रीमती चौहान ने कहा मेले के सभी सेक्टर में प्रकाश की पर्याप्त व्यवस्था की जाए। भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के मार्ग को सुगम बनाने और जरूरत के मुताबिक बेरीकेटिंग करने के निर्देश भी उन्होंने दिए। कलेक्टर ने कहा कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के आवागमन का बेहतर से बेहतर प्रबंधन करें। श्रद्धालु भगवान जगन्नाथ के दर्शन व मेले में भाग लेने के बाद आसानी से आ-जा सकें। इसका विशेष ध्यान रखा जाए। बेरीकेटिंग इस प्रकार से की जाए जिससे एक ही स्थान पर अधिक संख्या में श्रद्धालुओं के जमा होने की स्थिति निर्मित न हो।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम अतुल सिंह, घाटीगाँव जनपद पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती ऊषा शर्मा व तहसीलदार लाल सिंह राजपूत सहित पुलिस, बिजली, पेयजल, बेरीकेटिंग, सडक़ मार्ग इत्यादि व्यवस्थाओं से संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे। एसडीएम ग्वालियर सिटी ने सभी संबंधित अधिकारियों की बैठक लेकर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









