पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने कोतवाल धन सिंह गुर्जर को याद किया
Jul 04 2024
ग्वालियर। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा 4 जुलाई को कोतवाल धन सिंह गुर्जर की शहादत दिवस मनाई। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष अजय चौधरी, पूर्व बीज निगम के अध्यक्ष महेंद्र सिंह यादव, देवेंद्र प्रताप सिंह तोमर, रविंद्र सिंह राजपूत, मुलायम सिंह यादव, रुकवेन्द्र घुरैया, जण्डेल सिंह गुर्जर मंच पर उपस्थित रहे।
इस अवसर पर महेंद्र सिंह यादव द्वारा धनसिंह कोतवाल के शहादत दिवस पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आजादी की प्रथम चिंगारी जो मेरठ से लगी वह पूरे देश में फैली। धनसिंह कोतवाल फैंसी कोतवाल थाने के मुखिया थे शहर की रक्षा उन्हीं के हाथ में थी। लेकिन उन्होंने प्रदर्शनकारियों से हाथ मिलाते हुए 800 से अधिक कैदियों को मुक्त करवा दिया इसे दिल्ली की घेराबंदी के रूप में जाना जाता है।
धनसिंह कोतवाल ने 10 मई1857 के दिन इतिहास प्रसिद्ध ब्रिटिश विरोधी जनक्रांति की विस्फोट में हम भूमिका निभाते हुए क्रांतिकारी घटनाओं का अंजाम दिया उसी का परिणाम है कि आज हम आजाद भारत में खुली सांस लेकर रह रहे हैं। उन्होंने कहा देश में 50 वर्षों से कांग्रेस का राज रहा कांग्रेस ने हमेशा ही लोगों को देश आजाद हुआ उसके तथ्य कभी सामने नहीं आने दिए यह हमेशा कांग्रेस को ही आजाद करने में अपनी भूमिका बताते रहे जबकि देश आजाद करने में सभी जाति धर्म के लोगों ने बढ़ चढक़र भाग लिया। जिसमें धनसिंह कोतवाल की भूमिका सर्वप्रथम रही। इस अवसर पर देवेंद्र प्रताप सिंह तोमर ने कहा कि देश को शहीदों ने अपनी जान की परवाह न कर इस देश के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए धन सिंह कोतवाल जी ने नई जेल तोडक़र 839 कैदियों को चुरा लिया और जेल में आग लगा दी 4 जुलाई 1857 को बदले की भावना से अंग्रेजी खाकी रिसाले ने धनसिंह कोतवाल के गांव पांचली को उड़ा दिया। जिसमें करीब 800 लोग मारे गए और 40 लोगों को फांसी दे दी गई। ऐसे महान क्रांतिकारी के बलिदान के कारण हम स्वतंत्र भारत में अपनी बात खुले मंच से रख पा रहे हैं।
इस अवसर पर अभय चौधरी कहा कि शाहिद किसी एक जाति धर्म के नहीं होकर सभी के हैं। उन्होंने अपने प्राण देश के लिए चुनाव की ना की अपने परिवार के लिए इसलिए हम सभी को मिलकर जो भी शहीद हुए हैं और उनकी जब-जब जयंती या सदर दिवस आता है मिलकर मानना चाहिए। ताकि युवा पीढ़ी को ही मालूम हो सके कि देश को आजाद करने में हजारों शहीदों का योगदान रहा है।
इस अवसर पर पिछड़ा वर्ग मोर्चा के महामंत्री अभिषेक हरसाना ने संचालन व आभार नारायण दास प्रजापति ने किया। कार्यक्रम में हीरा लाल राठौर, संदीप धाकड़, ब्रजकिशोर राठौर, रामेश्वर प्रजापति, रामकिशन प्रजापति, ममता कुशवाह, सुनीता किरार, वंदना खटीक, रेखा कुशवाह, बचौला गुर्जर, राममिलन सोनी, आकाश शर्मा, अमित चौधरी, हरिशंकर यादव, संजय पवैया, राजेन्द्र बघेल गिर्राज धाकड़ आकद लोग उपस्थिति रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









