सीवर सफाई न होने पर वार्ड 22 के पार्षद ने सीवर के गंदे पानी में धरने दिया
Jul 04 2024
ग्वालियर। थाटीपुर क्षेत्र की मैन ट्रंक लाइन 6 माह से चौक है लेकिन संबंधित अधिकारियों को बार-बार बोलने के बाद भी आज दिनांक तक सफाई नहीं हुई। 15 दिन पूर्व सीवरेज की बैठक नगर निगम मुख्यालय में हुई थी जिसमें पार्षद प्रमोद खरे ने इस विषय को गंभीरता से लेने के लिए कहा था। संबंधित अधिकारी संजीव गुप्ता द्वारा 7 दिन का आश्वासन दिया गया था लेकिन कोई सुनवाई न होने के कारण क्षेत्र की दर्जनो कॉलोनी में सीवर ओवरफ्लो होने के कारण गंदे पानी की भी समस्या आ रही है। सीवर सफाई न होने से नाराज वार्ड 22 के पार्षद प्रमोद खरे सीवर के गंदे पानी में ही धरने पर बैठ गए।
पार्षद प्रमोद खरे के धरने पर बैठने का पता चलते ही निगम उपायुक्त एपीएस भदोरिया एवं जेई राजीव पांडे मौके पर पहुंच और पार्षद को आश्वासन देकर धरने से उठाया एवं मैन ट्रंक लाइन का निरीक्षण किया।
महल गांव से सीवर की मैन ट्रंक लाइन थाटीपुर मुरार शमशान से होते हुए कालपी नदी तक गई है जिस में वार्ड 22 की सुरेश नगर, न्यू सुरेश नगर, जीवाजी नगर, गोपालपुरा, मयूर नगर, गोदाम बस्ती, नेहरू कॉलोनी, खलीफा कॉलोनी, सिटी गार्डन, तरुण विहार कॉलोनी, पीएनटी कॉलोनी, लुंबिनी विहार रोहित नगर, मोहन नगर एवं अन्य कॉलोनी का पानी इस मैन लाइन में जाता है। जब तक मैन लाइन की सफाई नहीं होगी इन कॉलोनीओ में सीवर ओवरफ्लो एवं गंदा पानी की शिकायत बनी रहेगी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









