जनहित का बजट, जनता का विकास सुनिश्चित होगा:केंद्रीय मंत्री सिंधिया
Jul 04 2024
ग्वालियर। ग्वालियर पहुंचे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया प्रदेश के बजट पर कहा कि मध्य प्रदेश का बजट एक जनहित का बजट है, विकासशील, प्रगतिशील बजट है, बजट में हमारे सभी क्षेत्रों को प्राथमिकता दी गई है। चाहे शहरी या ग्रामीण क्षेत्र हो शिक्षा और स्वास्थ्य हो, सभी विभाग के बजट में बढ़ोत्तरी की गई है। चाहे नगरीय प्रशासन, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा हो और प्रदेश का चौगुना विकास हम लोगो का संकल्प है। मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में, मैं उन्हें बधाई देना चाहता हूं, बहुत अच्छा बजट पेश किया है और प्रदेश की जनता का विकास इससे सुनिश्चित होगा।
वही 4 लाख नौकरियां देने के वादे पर केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि औद्योगिकीकरण के आधार पर और नए निवेश के आधार पर नौकरियां भी उपलब्ध हो जाएंगी और पूरे मध्यप्रदेश में एक नई क्रांति कृषि एवं औधोगिक क्षेत्र में भी जरूर आएगी। साथ ही औधोगिक निवेश की जिम्मेदारी मिलने पर सिंधिया ने कहा हर जिम्मेदारी को मैं महत्तवपूर्णता से लेता हूं और पूरी तरह से निभाने की कोशिश करता हूं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









