गुरुवार को सुबह से ही रिमझिम बरसे मेघ
Jul 04 2024
ग्वालियर। गुरुवार को ग्वालियर में सुबह-सुबह इन्द्रदेवता की बड़ी कृपा हो गई। गुरुवार सुबह होते ही मेघों ने रिमझिम बरसना शुरू कर दिया। इसके चलते गर्मी के साथ-साथ सूरज भी लापता रहे। हालांकि दोपहर होने से पहले ही बारिश थम गई लेकिन आसमान में काली घटाएं मौजूद रहीं।
शहर में बुधवार की रात हुई रिमझिम बारिश के बाद गुरुवार को भी पौ फटते ही रिमझिम बारिश शुरू हो गई जो पूर्वान्ह करीब 11 बजे तक जारी रही। आसमान में चूंकि घने बादल छाए हुए थे। इसके चलते गुरुवार सूर्योदय कब हुआ। कुछ पता ही नहीं चला। धूप नहीं निकले से मौसम कूल-कूल बना रहा।
मानसून में बिजली का संकट बढ़ा
मानसून आने के साथ ग्वालियर में बिजली का संकट बढ़ गया है। बारिश शुरू होते ही शहर में बिजली आपूर्ति बाधित हो जाती है। बीते बुधवार को भी विद्युत लाइनों में फॉल्ट होने से विभिन्न क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रही। शिंदे की छावनी जोन में गत बुधवार को मध्यान्ह करीब ढाई बजे बंद हुई बिजली आपूर्ति शाम करीब शाम पांच बजे बहाल हुई। इस दौरान राम बाग कॉलोनी, लक्ष्मण तलैया, कमल सिंह का बाग, शिंदे की छावनी सहित अन्य इलाकों में लोग गर्मी में छटपटाते रहे। रात करीब पौने बारह बजे एक बार फिर बिजली गुल हो गई।
तमाम शिकायतों के बाद रात करीब डेढ़ बजे बिजली आपूर्ति बहाल हुई। बताया गया है कि दिन में तेज धूप निकलने से विद्युत लाइनों के इंशुलेकर गर्म हो जाते हैं। इस दौरान जब बारिश होती है तो इंशुलेटर पर पानी की बूंदे पड़ते ही वे चटक जाते हैं जिससे बिजली आपूर्ति ठप हो जाती है। फॉल्ट को खोजने और नया इंशुलेकर लगाने में एक से दो घंटे के समय लग जाता है तब कहीं जाकर बिजली आपूर्ति बहाल होती है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









