मप्र राज्य कर्मचारी संघ की एक जुटता पर परमार ने जताया आभार

Jul 04 2024

ग्वालियर। मप्र राज्य कर्मचारी संघ ग्वालियर के अध्यक्ष बलबीर सिंह परमार ने टीम समेत वरिष्ठ नेतृत्व का प्रदेश स्तर पर आपसी सहमति से एकजुटता बना कर समन्वय स्थापित करने पर तहेदिल से आभार व्यक्त किया है। इससे कर्मचारियों के हितों की लड़ाई प्रदेश भर में मजबूती से मिलकर लड़े जाने से प्रशासन पर दबाव पड़ेगा। सरकार भी सहानुभूति पूर्वक कर्मचारियों की लंबित मांगों पर विचार कर निर्णय करेगी साथ ही कर्मचारी का पक्ष शासन के समक्ष मजबूत तरीके से रखा जाएगा।
 मप्र राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश स्तर पर एक होने से कर्मचारियों में हर्ष का माहौल बन गया है। इस कल्याण कारी निर्णय के लिए वरिष्ठ नेतृत्व का आभार व्यक्त करने वालों में शाखा ग्वालियर के बलबीर सिंह परमार, सोहन सिंह भदौरिया, मनोज कुमार दुबे, धनीराम कुशवाह, इमरान खान, बीएम बघेल, राघवेंद्र परमार, ब्रजेश चौहान, परमाल सिंह तोमर, गीता भार्गव, रेखा भदौरिया इत्यादि प्रमुख हैं।