जैन महिला परिषद शाखा द्वारा संवाद एक कार्यशाला आयोजित

Jul 04 2024

ग्वालियर। अखिल भारतवर्षीय महिला परिषद शाखा ग्वालियर एवं सहयोगी शाखा नया बाजार द्वारा तेरापंथी धर्मशाला में संवाद एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में विभिन्न अतिथि वक्ताओं ने संस्था के पदाधिकारियों को उनके कर्तव्यों और उत्तरदायित्वों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। 
संस्था द्वारा संस्था के सभी डॉक्टर्स का सम्मान भी किया गया। समाज के प्रवक्ता ललित जैन ने बताया कि सोनल जैन, आयुषा जैन, नीलम जैन, एकता बाकलीवाल, नविता जैन एवं वर्षा बाकलीवाल ने डॉक्टर सम्मान के अंतर्गत एक नृत्य नाटिका प्रस्तुत की, जिसका उद्देश्य था कि कोरोना महामारी के दौरान डॉक्टरों ने जाति-मजहब का भेदभाव किए बिना मरीजों की सेवा की और उन्हें परिवार जैसा सहारा दिया।
कार्यक्रम का संचालन मधु बडज़ात्या ने किया। उन्होंने सभी वक्ताओं से बारी-बारी से प्रश्न पूछे और संस्था के पदाधिकारियों को उनके कार्यों एवं उत्तरदायित्वों की जानकारी दिलाई। अतिथि वक्ताओं ने विस्तार से उन सभी शंकाओं और भ्रांतियों का समाधान भी किया जो सदस्यों के माध्यम से सामने आई थीं। बीच-बीच में सरप्राइज प्रश्न भी पूछे गए। 
कार्यशाला में संस्था की चंदा अजमेरा, राखी जैन, शरद जैन, मि_ू सेठी, अल्पना जैन, साधना जैन, विनीता पाटौदी, रेनू छाबड़ा, पिंकी जैन सहित अन्य सभी पदाधिकारी एवं सदस्य बहनें मौजूद थीं।