नागरिकों को जागरूक कर 100 थैले वितरित किए
Jul 04 2024
ग्वालियर। इंटरनेशनल प्लास्टिक फ्री दिवस पर श्वान एनिमल एंड सोशल वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्यों ने ठाठीपुर सब्जी मंडी में सब्जी विक्रेताओं और लोगो से पॉलिथिन का उपयोग ना करने का निवेदन करते हुए कपड़े के थैले वितरित किए। साथ ही आम लोगो को पोलीथीन के दुष्परिणाम बताते हुए नागरिकों को जागरूक किया और लगभग 100 थैले वितरित किए।
इस मुहिम में संस्था की अध्यक्ष नम्रता सक्सेना, राहुल गौतम, प्रवीण पवार, रेखा सक्सेना, श्वेता सक्सेना, उत्कर्ष, सिद्धि, देवाशीष राठौर, रवि दुबे, आधिराम, प्रियंका, जितेंद्र यादव मुकेश आदि सदस्यों ने आमजन को जागरूक किया और पॉलिथीन का उपयोग ना करने का निवेदन किया।
लायंस क्लब अनुभूति ने जूट और कपड़े के थेलों का वितरण किया
लायंस क्लब ग्वालियर अनुभूति द्वारा अंतर्राष्ट्रीय प्लास्टिक बैग फ्री दिवस पर जूट और कपड़े के थेलों का वितरण महाराज बाड़ा और आसपास के क्षेत्र में दुकानदारों और खरीदारी करने पहुंचे लोगों को किया गया। साथ ही साथ प्लास्टिक बैगों से पर्यावरण को होने वाले खतरे के बारे में भी लोगों का अवगत कराया गया और प्लास्टिक की थैलियां और बैग उपयोग में न लेने की अपील भी की गई।
इस अवसर पर मीनाक्षी गोयल, कमल किशोर गुप्ता,प्रीति झा, कमल किशोर बनवारी, विजय खंडेलवाल, चंदन जयसवाल, राजेश गोयल, डॉ. केएल शर्मा आदि उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









