हाथरस हादसे में ग्वालियर की महिला की भी मौत
Jul 03 2024
ग्वालियर। उत्तर प्रदेश के हाथरस में भोले बाबा के सत्संग के बाद मची भगदड़ में 122 लोगों की मौत हो गई। जान गंवाने वालों में ग्वालियर भी शामिल है। 45 साल की रामश्री सिंह महिला मंडली के साथ सत्संग में शामिल होने गई थी। बुधवार को उत्तरप्रदेश पुलिस उनका शव लेकर ग्वालियर पहुंची। यहां उनका अंतिम संस्कार किया गया।
थाटीपुर जगजीवन नगर की रहने वाली रामश्री 45 पत्नी स्व. दयाल सिंह घर की मुखिया थीं। साल 2014 में पति के निधन के बाद वे ही घर को संभाले थीं। परिवार में तीन बेटे व दो बेटियां हैं। किसी की भी शादी नहीं हुई है। रामश्री हर साल महिला मंडली के साथ भोले बाबा के सत्संग में शामिल होने जाती थीं।
दो गाडिय़ों से ग्वालियर से करीब 12 महिलाएं सत्संग में हाथरस गई थीं। मंगलवार को हादसा के समय सभी महिलाएं एक साथ थी। अचानक वहां भोले बाबा के चरणों की धूल लेने के लिए लोग धक्का-मुक्की करने लगे। वहां बाबा के लोगों ने पीछे की तरफ धकेल कर वाटर कैनन से पानी की बौछार कर दी, जिसके बाद भगदड़ मच गई। इसी समय रामश्री महिला मंडली से बिछड़ गई। भगदड़ के बीच लोगों के पैरों के नीचे कुचलती चली गई।
भगदड़ की सूचना मिलते ही महिलाओं के परिजन एक-दूसरे को कॉल करने लगे। रामश्री के बेटे पंकज ने भी संपर्क किया। पता लगा कि उनकी मां लापता है। कुछ देर बाद पता लगा कि रामश्री की भगदड़ में कुचलने और दम घुटने से मौत हो गई है।
रामश्री के बेटे पंकज ने बताया वैसे तो वे हर बार सत्संग में जाती थीं, लेकिन इस बार जाते समय कई बार मुडक़र देखा था। वे यह कहते हुए गई थीं कि ख्याल रखना। जल्दी आ जाऊंगी।
रामश्री के साथ गई महिलाओं ने बताया जब तक सत्संग चल रहा था, तब तक हम साथ थे। जैसे ही बाबा के चरणों की धूल लेने भीड़ आगे बढ़ी, रामश्री बहन से हमारा साथ छूट गया। उसके बाद पता ही नहीं चला कि कौन कहां है। भगदड़ मचते ही सभी अपनी जान बचा रहे थे। हमें डर था कि हमारी एक साथी भीड़ के बीच में है, लेकिन बाद में जब लाशों के ढेर में देखा तो पता लगा कि वो नहीं रहीं।’
बुधवार को ग्वालियर लाया गया शव, अंतिम संस्कार
बुधवार दोपहर करीब 2 बजे रामश्री का शव हाथरस पुलिस ग्वालियर लेकर पहुंची है। इस दौरान जगजीवन नगर में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। जैसे ही शव को ग्वालियर लाया गया, वहां लोगों की भीड़ लग गई। मुरार मुक्तिधाम में रामश्री का अंतिम संस्कार किया गया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









