सीसीटीवी फुटेज से पुलिस ने बाइक सहित पकड़ा चोर
Jul 03 2024
ग्वालियर। एक जुलाई को नए कानून लागू होने के बाद देश की पहली एफआईआर ग्वालियर के हजीरा थाना में वाहन चोरी की हुई थी। इस केस को पुलिस ने 48 घंटे में सॉल्व कर लिया है। ष्टष्टञ्जङ्क कैमरे की फुटेज मिलने के बाद पुलिस ने वाहन चोर की पहचान की फिर उसे पकडऩे में सफलता हासिल की। पुलिस ने चोरी गई बाइक भी बरामद कर ली है।
वाहन चोर बोला है कि उसे बाइक पसंद आ गई थी। उसने डुप्लीकेट चाबी बनवाकर वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस अब उससे शहर की अन्य वारदात के बारे में पूछताछ कर रही है।
सीएसपी महाराजपुरा नागेन्द्र सिंह ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता लागू होते ही पहला मामला हजीरा थाने में बाइक चोरी का दर्ज हुआ था। जिसमें भिंड के रहने वाले सौरभ पुत्र नागेन्द्र सिंह नरवरिया हाल निवासी यादव धर्मकांटा स्थित पीताम्बरा कॉलोनी की घर के बाहर खड़ी बाइक को चोर चोरी कर ले गए। मामले का पता चलते ही सौरभ थाने पहुंचा और एफआईआर दर्ज कराई। यह नए कानून लागू होने के बाद देश की पहली एफआईआर थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम लगातार प्रयास कर रही थी।
टीआई हजीरा शिवमंगल सिंह सेंगर ने बताया कि चोरी के बाद पुलिस ने सर्चिंग शुरू की तो एक स्थान पर चोरी की बाइक ले जाते चोर का सीसीटीवी फुटेज मिला था। जिसके आधार पर पुलिस नारायण विहार पहुंची और वाहन चोर को चोरी गई बाइक के साथ पकड़ लिया है। वाहन चोर की पहचान भिण्ड निवासी सचिन पुत्र नरेश नरवरिया के रूप में हुई है। वह नारायण विहार में रहता है। कुछ दिन पहले उसे सौरभ की बाइक पसंद आ गई थी और नकली चाबी बनवाकर वारदात को अंजाम दिया।
इस मामले में एसपी धर्मवीर सिंह का कहना है कि नए कानून में दर्ज हुई पहली एफआईआर में हजीरा थाना पुलिस ने चोर को पकडक़र उससे बाइक बरामद कर ली है। पकड़े गए चोर से पूछताछ की जा रही है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









