आईजी ने उत्तरी जोन खेलकूद प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतने वाले जवान को किया सम्मानित
Jul 03 2024
ग्वालियर। 31वी अंतर वाहिनी विसबल उत्तरी जोन खेलकूद प्रतियोगिता 26 से 30 जून 2024 तक ग्वालियर में आयोजित की गई। उक्त प्रतियोगिता में विसबल की विभिन्न टीमों ने भाग लिया। पुलिस महानिरीक्षक ग्वालियर जोन कार्यालय में कार्यरत आरक्षक सुनील यादव 14वी वाहिनी विसबल ग्वालियर द्वारा 31वी अंतर वाहिनी विसबल उत्तरी जोन खेलकूद प्रतियोगिता में जूडो, बॉक्सिंग, वेटलिफ्टिंग, कुश्ती तथा पावरलिफ्टिंग में भाग लेकर गोल्ड एवं सिल्वर मेडल प्राप्त कर उनके द्वारा ओवरऑल चैम्पियन का खिताब भी जीता।
आरक्षक सुनील यादव के द्वारा जूडो में गोल्ड मेडल, बॉक्सिंग में गोल्ड मेडल, वेटलिफ्टिंग में गोल्ड मेडल, कुश्ती में सिल्वर मेडल, पावर लिफ्टिंग में गोल्ड मेडल व चैम्पियन का खिताब अपने नाम किया। आरक्षक सुनील यादव द्वारा उक्त प्रतियोगिता में कुल 4 गोल्ड मेडल तथा एक सिल्वर मेडल जीता गया।
सुनील यादव के द्वारा प्रतियोगिता में 4 गोल्ड मेडल एवं एक सिल्वर मेडल जीतकर चैंपियन का खिताब अपने नाम करने के फलरूवरूप बुधवार को आईजी अरविन्द सक्सेना द्वारा आरक्षक सुनील यादव को सम्मानित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर आईजी ने आरक्षक को अपनी 14वी वाहिनी विसबल ग्वालियर का नाम रोशन करने पर बधाई भी दी और कहा कि आप इसी प्रकार आगे बढ़ते रहे और देश के लिये खेलें तथा अपने अन्य साथियों के लिये प्रेरणा बने।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









