सेवा भारती स्वास्थ्य आयाम द्वारा 31 स्थानों पर निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाए
Jul 03 2024
ग्वालियर। नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन एवं सेवा भारती ग्वालियर द्वारा संयुक्त तत्वाधान में ग्वालियर जिले की विभिन्न सेवाबस्तियों में 31 स्थानों पर निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाए गए।
शिविरों में डॉ पुनीत कुमार अग्रवाल, डॉ एसके शर्मा, डॉ जेएस सिकरवार, डॉ सुधीर सक्सेना अधीक्षक जेएएच हॉस्पिटल समूह, विजय गुप्ता, डा सुरेन्द्र प्रधान, रवि बत्रा, विनोद विदुआ, अशोक प्रजापति, डा बीआर श्रीवास्तव डा जेएस नामधारी, डॉ उदित जैन, डा सुरेंद्र प्रधान व स्टूडेंट्स उपस्थित रहे।
शिविर की शुरुआत दीप प्रज्वालं और महर्षि वाल्मीकि एवं भारत माता की तस्वीर पर पुष्प अर्पित करके की गई। डॉ पुनीत कुमार अग्रवाल द्वारा सभी वरिष्ठ चिकित्सकों एवं छात्रों को सेवा कार्य करने एवं वंचित समाज की सहायता करने की प्रेरणा दी गई।
जीआरएमसी ग्वालियर के छात्रों के साथ साथ दतिया एवं शिवपुरी मेडिकल कॉलेज के 10 छात्रों ने भी अपना योगदान दिया। शहर के वंचित समाज की स्वास्थ्य की इस्थिथि को सुधारने के लिए यह प्रयास नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन एवं सेवा भारती ग्वालियर इकाई द्वारा किया गया एवं भविष्य मे भी किया जाएगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









