संस्कार मंजरी ने चिकित्सकों का सम्मान किया

Jul 03 2024

ग्वालियर। चिकित्सक हमारे समाज की धुरी है, कोई भी चिकित्सा पद्धति हो सभी हमें स्वस्थ करने के लिए बनाई गई है। अपने क्षेत्र में गहन अध्ययन के बाद सभी चिकित्सक समाज को शारीरिक व मानसिक रूप से रोगमुक्त बनाने के लिए सदैव प्रयासरत रहते हैं। वर्षों तक अपने क्षेत्र में संघर्ष कर ये महारत हासिल करते है। आज के प्रदूषित वातावरण और  अस्त व्यस्त जीवन शैली के कारण बहुत सारे रोगों ने हमारे मन पर और शरीर पर कब्जा कर लिया है, नैसर्गिक चीजें हम भूल चुके हैं। इसलिए आज हॉस्पिटल्स की संख्या और हमारा चिकित्सा के ऊपर खर्च भी बहुत बढ़ गया है।
समाज हित में कार्य करते हुए डॉ प्रशांत लहरिया, डॉ. ज्योति प्रियदर्शिनी, डॉ. टीके कौशिक, डॉ आशीष दुबे, डॉ सात्विक बंसल, डॉ. अवनी जोशी, डॉ. रवि शंकर डालमिया, डॉ उज्ज्वल शर्मा, डॉ सौरभ सिंह राजपूत का संस्कार मंजरी परिवार के सदस्यों ने सम्मान किया।
इस मौके पर शरद आहूजा, उषा सिकरवार, उमा बाजपेयी,  सुजाता संग्राम सिंह, आभा राठौर, माधुरी गुप्ता,गीता शर्मा, अंजना मिश्रा, मीरा तोमर आदि उपस्थित थे।