सभापति तोमर एवं निगमायुक्त सिंह ने गजराराजा विद्यालय में किया वृक्षारोपण
Jul 02 2024
ग्वालियर। स्वच्छ ग्वालियर हरित ग्वालियर एवं पर्यावरण संरक्षण के तहत मंगलवार को गजराराजा विद्यालय में वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर सभापति मनोज सिंह तोमर ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने एक वृक्ष मॉ के नाम अभियान चलाया है। जिसके तहत हमें शहर में अधिक से अधिक पौधारोपण करना है। जिससे हमारा शहर हरा भरा तो रहेगा ही साथ ही प्रदूषण मुक्त भी रहेगा। साथ ही कहा कि वृक्ष मानव जीवन के साथ-साथ पक्षियों एवं कई जानवरों के लिए भी वरदान है।
इस अवसर पर निगमायुक्त हर्ष से ने कहा कि जहां वृक्ष रहते हैं वहां पानी रहता है, मिट्टी का कटाव कम होता है इसलिए हम अधिक से अधिक वृक्ष लगाकर पर्यावरण संरक्षण में अपना अहम योगदान दे सकते हैं। साथ ही कहा कि इस बार सभी के सहयोग से शहर में 10 लाख से अधिक पौधों का रोपण करना है। जिसके लिए नगर निगम की जमुना बाग नर्सरी से सभी निशुल्क पौधे प्राप्त कर सकते हैं।
इस अवसर पर विद्यालय परिसर में सभी ने एक-एक वृक्ष लगाकर विद्यालय के छात्रों को पर्यावरण एवं जल संरक्षण संदेश दिया। वृक्षारोपण अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष हरिपाल, भाजपा जिला अध्यक्ष अभय चौधरी, पार्षद अनिल सांखला, संजीव पोतनीस, अजय तिवारी, चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष डॉ प्रवीण अग्रवाल, उपायुक्त अमर सत्य गुप्ता, विद्यालय के प्राचार्य सहित बडी संख्या विधालय के छात्र उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









