श्रद्धा पर्वत पर कलेक्टर श्रीमती चौहान ने रोपे पौधे
Jul 02 2024
ग्वालियर। शहर में चन्द्रबदनी नाका क्षेत्र में झाँसी रोड़ थाने के पीछे स्थित पहाड़ी सफल वृक्षारोपण की मिसाल बनी है। यह पहाड़ी श्रद्धा पर्वत के नाम से जानी जाती है। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने मंगलवार को यहाँ आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने श्रद्धा भाव के साथ और मंत्रोच्चारों के बीच बेलपत्र का पौधा रोपा।
श्रद्धा पर्वत की खाली जगह पर इस साल विभिन्न प्रजातियों के 301 पौधे रोपे जा रहे हैं। इनमें बेलपत्र, आंवला, पाखर, आम, जामुन व जामफल इत्यादि प्रजातियों के पौधे शामिल हैं। पौधरोपण के दौरान कलेक्टर श्रीमती चौहान ने कहा कि वृक्षारोपण की हर पहल में जिला प्रशासन का पूरा सहयोग मिलेगा। उन्होंने कहा जिले में सरकार की मंशा के अनुरूप एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत समाज व सरकार के साझा प्रयासों से वृहद स्तर पर वृक्षारोपण का कार्यक्रम बनाया गया है। अभियान के तहत लगभग 15 लाख पौधे रोपने का लक्ष्य है।
श्रद्धा पर्वत पर मंगलवार को आयोजित हुए वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान हनुमान टेकरी के महंत दिनेश शर्मा व अरुण शर्मा उपस्थित थे। पौधरोपण के दौरान आचार्य गंगाचार्य शास्त्री ने मंत्रोचार किया। वृक्षारोपण कार्यक्रम में सुनील पाठक, नासिर गौरी व विनोद शर्मा सहित अन्य गणमान्य नागरिकों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









