हिन्दू धर्म को नफरती, हिंसक कहना बहुसंख्यक हिन्दुओ के प्रति घृणित भावना है-पप्पू वर्मा

Jul 02 2024

ग्वालियर। राहुल गांधी द्वारा संसद मे हिन्दुधर्म का अपमान किया गया उस के विरोध मे सम्पूर्ण देश मे आक्रोश है। इसी क्रम में बजरंग दल ने महाराज बाड़े पर पुतला दहन ओर प्रदर्शन किया गया।
पुतला दहन ओर प्रदर्शन संबोधित करते हुए बजरंग दल के प्रांत उपाध्यक्ष पप्पू वर्मा ने कहा कि हिन्दू विरोधी राहुल गांधी द्वारा हिन्दू धर्म को हिंसक, नफरती, झूठ बोलने वाला कहकर हिन्दू धर्म को अपमानित किया है। संसद में जिम्मेदार, महत्वपूर्ण पदों पर बैठे लोगों द्वारा हिंदुत्व को हिंसा से जोडना अत्यंत दुर्भाग्यजनक है। हिंदुत्व चाहे विवेकानंद का हो या महात्मा गांधी का वह सौहार्द व बंधुत्व का परिचायक है। हिंदुत्व के बारें में ऐसी प्रतिक्रिया ठीक नहीं है लाखों सिक्खों के खून बहने वाले परिवार का व्यक्ति हिन्दू धर्म को हिंसक कह रहे है। 
प्रेम, भक्ति सद्भावना वाले हिन्दू धर्म को नफरती, हिंसक कहना राहुल गांधी की बहुसंख्यक हिन्दुओ के प्रति घृणित भावना है। हिन्दू समाज को अब राहुल गांधी को राहुल जिहादी कहना शुरू किया जायेगा।
प्रदर्शन मे पप्पू वर्मा, मनोज रजक, रिपुदमन भदोरिया, मनोज गोडीया मुकेश गुप्ता, शेरू हरानंद, रविराज लूडेले, राजू गोस्वामी, रवि जैन, दीपक माझी, नरेश बागबईया, नीरज उचिया, रंजीत रजक, गजेन्द्र दिसोरिया, दीपू कुशवाह, वीर सिंह, विक्रम वोरेले, नरेंद्र यादव, सचित कालरा, शिवू साहू, चेतन मीना, छोटू बजरंगी, विनोद राठौर, उदय परमार,अभि भदौरिया आदि उपस्थित थे।