पत्रकार पंचायत में किये वादों को पूरा करे सरकार

Jul 02 2024

ग्वालियर। विधानसभा चुनाव से पहले भोपाल में आयोजित पत्रकारों की पंचायत में तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा पत्रकारों से किये वादों को सरकार पूरा करे साथ ही पत्रकारों की श्रद्धानिधि बढ़ाकर मीसा बंदियों के समकक्ष की जाए। यह बात प्रेस क्लब पर आयोजित बैठक में अध्यक्ष राजेश शर्मा ने कही।
सचिव सुरेश शर्मा ने बताया कि बैठक में महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करते हुए निर्णय लिया गया कि 60 वर्ष आयु पूर्ण करने वाले अधिमान्य पत्रकारों की श्रद्धानिधि जन्म तिथि अनुसार प्रारभ की जाए। साथ ही जिन पत्रकारों को पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्ष से अधिक समय हो गया है और 60 वर्ष आयु है लेकिन अधिमान्यता नहीं है ऐसे पत्रकारों को श्रद्धानिधि के दायरे में लाया जाए। जिन पत्रकारों की अधिमान्यता को 20 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं। ऐसे पत्रकारों को स्थाई अधिमान्यता प्रदान की जाए। पत्रकारों को प्रदान किए जाने वाले स्वास्थ्य बीमा के नियमों का सरलीकरण कर बीमा राशि शून्य की जाए।