सेवानिवृत्ति पर अपर आयुक्त आरके श्रीवास्तव को दी विदाई

Jul 02 2024

ग्वालियर। निगम अपर आयुक्त आरके श्रीवास्तव निगम सेवा से सेवानिवृत्त हुए। इस अवसर पर महापौर डॉ. शोभा सिकरवार एवं सभापति मनोज सिंह तोमर ने उनको सेवानिवृत्ति पर शॉल श्रीफल एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर विदा किया और कहा कि आपका सहयोग सेवानिवृत्ति के बाद भी निगम को मिलता रहे। 
इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष हरिपाल, निगमायुत हर्ष सिंह, अपर आयुक्त विजय राज, मुनीश सिकरवार, अपर आयुक्त वित्त श्रीमती रजनी शुक्ला, उपायुक्त डॉ. अतिबल सिंह यादव, प्रदीप श्रीवास्तव सहित सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।