भगवान का स्वरूप होते है डॉक्टर:डॉ वंदना भूपेन्द्र प्रेमी
Jul 02 2024
ग्वालियर। बेटी है तो कल है सामाजिक संस्था की काजल कुशवाह ने बताया कि डॉक्टर्स डे के उपलक्ष्य में संस्था द्वारा नारी शक्ति सम्मान का आयोजन जोश हॉस्पिटल में किया। कार्यक्रम में मुख्यतिथी एफपीएआई की ब्रांच मैनेजर श्रीमती नीलम दीक्षित, अध्यक्षता संस्था अध्यक्ष डॉ वंदना भूपेन्द्र प्रेमी ने की विशिष्ट अतिथि प्रियंका जैन एवं अंजू गुप्ता उपस्थिति रही।
सर्वप्रथम सभी अतिथियों ने भगवान का विधिवत् पूजन किया। तत्पश्चात् संस्था प्राधिकारियो ने अतिथियों का स्वागत किया।
इस अवसर पर डॉ वंदना भूपेन्द्र प्रेमी ने कहा कि संस्था द्वारा हॉस्पिटल में उपस्थित 11 महिला डॉक्टर्स को सम्मानित किया गया। डॉक्टर भगवान का स्वरूप होते है जो समय समय पर हमे बीमारियों से निजाद दिलाते है। हमें इनका आदर करना चाहिए। वही मुखायतिथी श्रीमती नीलम दीक्षित ने कहा की संस्था का यह सराहनीय कदम है जिसमे महिला डॉक्टर्स को सम्मानित किया गया है। वही प्रियंका जैन एवं अंजू गुप्ता ने भी सम्मानित होने वाली डॉक्टर्स को बधाई दी।
इस अवसर पर डॉ नीलम सिंह, डॉ ज्योति प्रियदर्सनी श्रीवास्तव, दीपमाला दिवाकर, संगीता, गीता, सुमन, निधि, नेंशी, अंचल, छाया, श्रष्टि का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम का संचालन श्रीमती रचना अग्रवाल व आभार काजल कुशवाह ने व्यक्त किया। इस अवसर पर रचना अग्रवाल, कविता आर्य, पम्मी खान उपस्थित रही।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









