लायंस क्लब ऑफ ग्वालियर का नया सत्र सेवा कार्यों से आरम्भ
Jul 02 2024
ग्वालियर। अध्यक्ष राकेश अग्रवाल के नेतृत्व में सत्र के पहले ही दिन रिकॉर्ड सेवा गतिविधियाँ के माध्यम से सेवा क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित किया। नेहरू पार्क कंपू पर प्रात: 6.30 बजे रक्तचाप और मधुमेह जाँच शिविर में 282 लाभान्वितों को इस सेवा कार्य से लाभ मिला। प्रात:9 बजे हजार बिस्तर अस्पताल परिसर में मरीजों को दलिया/खिचड़ी वितरण किया गया। जिसमें लगभग 542 प्रभुजनों को भोजन सहायता दी गई।
प्रात: 10.15 बजे आश्रय भवन जेएएसच परिसर पर प्रभुजनों को भोजन कराया गया। जिसमें लाभार्थियों की संख्या लगभग 635 रही। प्रान्त के नए प्रान्तपाल सुनील अरोड़ा का भव्य स्वागत कर स्मृतिचिह्न भेंट किया गया। साथ ही क्लब के निदेशक परमजीत सिंह खाम्बा की ओर से 3 क्विंटल गेंहू दान करने की घोषणा की गई। कैन्सर हॉस्पिटल परिसर में 21 पौधों को रोपकर वृक्षारोपण का कार्य किया गया।
वहीं एक निजी होटल में नगर के 49 डॉक्टर एवं चार्टर्ड एकाउंटेंट का सम्मान मुख्य अतिथि मुख्य स्चिकित्सा व स्वास्थ अधिकारी डा. आरके राजौरिया, विशेष अतिथि श्रेयांश जैन, विशिष्ट अतिथि अनुपम तिवारी, विशिष्ट अतिथिसमीर अग्रवाल के द्वारा किया गया।
इन अवसरों पर सुनील गोयल, अजय कपूर, इंजीनियर मंगेश इंदुलकर, सत्येंद्र गुप्ता, जगदीश अग्रवाल, रामकरण पारीक, लेखराज रावल, आदित्य सिकरवार, अनूप सिंघल, विमल चंद्र जैन, कैलाश मित्तल, राकेश अग्रवाल, दीपेंद्र दुबे, मनोज राजपाल, सुनील कोहली, रॉबिन अग्रवाल, प्रशांत सिंघल, दीपक माहेश्वरी, दीपक बतरा, जितेंद्र बंसल, दीपक अग्रवाल, हरीश अग्रवाल आदि उपस्थित रहे। आभार राघवन अवस्थी द्वारा व्यक्त किया गया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









