भाविप की सहयोग, समर्पण, संस्कृति, सम्पर्क शाखा की संयुक्त कार्यशाला संपन्न
Jul 01 2024
ग्वालियर।भारत विकास परिषद की ग्वालियर में कार्यरत चार शाखाओं का प्रशिक्षण कार्यक्रम शीतला सहाय सभागार कैंसर हास्पिटल ग्वालियर पर संपन्न हुआ। सर्वप्रथम मंचासीन अथितियो ने माँ भारती और स्वामी विवेकानंद के चित्रों पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम प्रारंभ किया गया।
समर्पण शाखा अध्यक्ष गुलाब प्रजापति ने अतिथि स्वागत उद्वबोधन दिया। कार्यक्रम एवम मीडिया प्रभारी अशोक गर्ग ने बताया की इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य परिषद में किये जाने वाले कार्यो को किस प्रकार से किया जाए आदि था। मुख्य अतिथि संघ के राष्ट्रिय कारणी सदस्य यशवंत इंदापुरकर ने कहा की हम जो कार्य करें उसे पूरे मनोयोग से करें जिससे मानव सेवा की जा सके काम को पूजा समझ कर करें।
प्रांतीय महासचिव नीरज अग्रवाल द्वारा संगठातमक ढांचा, सेवा, संस्कार, सम्पर्क के प्रकल्प, एवं रिपोर्टिंग के बारे में जानकारी दी। प्रांतीय अध्यक्ष अमित जैन ने शाखा संचालन नियमावली, कार्यक्रम संयोजक, प्रोटोकाल, एवम शाखा संचालन मे आने वाली कठिनाइयों के बारे मे बड़े ही सरलता से बताया। प्रांतीय कार्यशाला संयोजक सतीश जैन ने अपने वक्तव्य मे कार्यशाला के महत्व, परिषद के उद्देश्य और परिषद के दर्शन की जानकारी दी। प्रांतीय वित्त सचिव श्रीमती रचना गोयल द्वारा वित्त संयोजन, लेखा प्रबंधन एवं सदस्य संख्या विस्तार के बारे में जानकारी दी।
महिला सहभागिता प्रमुख मेघना सिंघल ने महिला सहभागिता और महत्व के बारे में जानकारी दी। विशिष्ट अथिति आईजी पुलिस (मानव अधिकार आयोग) मध्य प्रदेश अशोक गोयल ने मानव अधिकारों हनन होने पर की जाने वाली प्रक्रिया के वैधानिक पक्ष की जानकारी दी।
कार्यशाला में सदस्यों की जिज्ञासाओं का भी समाधान किया। डा. अनिल शर्मा ने नेत्रदान का महत्व बताया और नेत्रदान के फॉर्म भरवाए। कार्यक्रम का संचालन संस्कृति शाखा अध्यक्ष प्रीति शर्मा ने किया।
कार्यक्रम में सुधीर अग्रवाल, अनूप अग्रवाल, अशोक गर्ग, अर्चना मिश्रा, अनिल शर्मा, अलका कुशवाह, राजकुमार गर्ग फतेह बाबा, प्रीति जयजीव मिश्रा, ओमप्रकाश अग्रवाल, श्याम बत्रा, पंकज शर्मा, कांता शर्मा, नंदकिशोर अग्रवाल, महेश धीमान, शशि पवार, अवधेश गुप्ता, विभिन्न प्रांतीय संयोजक, चारों शाखाओं के सदस्य उपस्थित रहे। आभार सम्पर्क शाखा अध्यक्ष जयजीव मिश्रा ने किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









