नीट पेपर लीक व नर्सिंग घोटाले के विरोध में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन
Jul 01 2024
ग्वालियर। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अव्हान पर सोमवार को शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा नीट पेपर लीक और नर्सिंग घोटाले के विरोध में अल्कापूरी तिराहे से कांग्रेसी हाथ में तख्ती बैनर लेकर कलेक्ट्रेट कार्यालय ज्ञापन देने पहुंचे। इस मौके पर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र शर्मा, पूर्व मंत्री लाखन सिंह, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुनील शर्मा महाराज सिंह पटेल, वीर सिंह तोमर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
कांग्रेस नेताओं का कहना था कि नीट पेपर लीक और नर्सिंग घोटाला करने वालों को भाजपा सरकार का संरक्षण प्राप्त है। उन्होंने कहा कि शिक्षा और चिकित्सा मंत्री को शीघ्र हटाया जाये। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भाजपा सरकार के रहते आयोजित होने वाली परीक्षाओं में लगातार घोटाले पर घोटाले किये जा रहे हैं। ऐसी स्थिति में युवाओं के भविष्य के साथ सरकार खिलवाड़ कर रही है।
कांग्रेस द्वारा आयोजित धरना-प्रदर्शन को लेकर पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह से अलर्ट मोड में नजर आया। कलेक्ट्रेट परिसर में धरनाप्रदर्शन को लेकर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। ताकि प्रदर्शनकारी किसी प्रकार की गड़बड़ी न फैला सकें। इस दौरान पुलिस बल ने प्रदर्शनकारियों पर कड़ी नजर रखी। पुलिस ने बेरीकेट्स लगाकर कार्यकर्ताओं को कलेक्टे्रट में प्रवेश करने से रोका तो कुछ कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस की झड़प भी हुई।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









