जन्मदिवस पर स्वास्थ्य शिविर में की जनसेवा

Jul 01 2024

ग्वालियर। शहर की नवोदित डॉ सुरभि भदकारिया ने केदारनाथ धाम पर बाबा के दर्शन के पश्चात मेडिकल टीम के साथ नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाकर भक्तगण एवं श्रद्धालुओं का का उपचार किया।
उन्होंने अपनी टीम के साथ निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में एक सप्ताह से अधिक समय तक श्रद्धालुओं की चिकित्सा सेवा की। उनके पिता समाजसेवी और अमरनाथ यात्रा में कई वर्षों से भंडारा संचालित करने वाले महेंद्र भदकारिया ने बताया कि उनकी बिटिया में समाजसेवा के संस्कार बचपन से ही आए हैं।