जयकारों एवं गाजे बाजों के साथ हुआ मुनिश्री का नगर प्रवेश
Jul 01 2024
ग्वालियर। मुनिश्री प्रणम्य सागर महाराज का सोमवार को गाजे बाजों एवं जयकारों के साथ ग्वालियर नगर में प्रवेश हुआ। मुनिश्री झांसी से पद विहार करते हुए ग्वालियर स्थित जैन छात्रावास पहुंचे जहां छात्रावास कमेटी के अध्यक्ष राजेंद्र जैन और सचिव डॉ. मुकेश जैन ने मुनिश्री की आरती उतारी। जैन समाज के प्रवक्ता ललित जैन ने बताया कि महाराज की मंगल नगर प्रवेश शोभायात्रा जैन छात्रावास से प्रारंभ होकर जैन मंदिर पहुंची, जहां आरती उतारते हुए मुनिश्री की भव्य आगवनी की गई।
निश्चल भाव से भक्ति करो फल अवश्य मिलेगा- मुनिश्री प्रणम्य सागर
इस अवसर पर मुनिश्री प्रणम्य सागर महाराज ने धर्मसभा को संबोधित करते हुए कहा जिसने निश्चल भाव से प्रभु की भक्ति की है, उसे भले ही देर-सबेर ही सही, लेकिन फल अवश्य मिलेगा। अपने निश्चय को मजबूत रखो, जब तुम्हारा निश्चय मजबूत होगा तो व्यवहार में भी सकारात्मक परिवर्तन आएगा। मुनिश्री ने कहा कि भक्ति से भगवान प्रभावित नहीं होते बल्कि हमारा मन भगवान से जुड़ता है और यह जीवन भगवान बनने की राह पर बढऩे लगता है, जिससे दुखों से मुक्ति मिलती है।
पाद पच्छालन कर ग्वालियर का चातुर्मास करने का किया आग्रह
प्रवचन सभा से पूर्व मुनिश्री का पाद पच्छालन निर्मल जैन एवं साधना जैन द्वारा किया गया। वहीं, पारस जैन, अजीत कुमार जैन, वायके जैन, आरके जैन, राकेश मोदी, अंकुर जैन, उमेश जैन, अंबरीश जैन, चक्रेश जैन, राजमल जैन, धर्मेंद्र चौधरी ने मुनिश्री के चरणों में श्रीफल अर्पित करते हुए ग्वालियर में चातुर्मास करने का आग्रह किया।
समाज के प्रवक्ता ललित जैन ने बताया कि मुनिश्री का प्रवास नया बाजार स्थित जैन मंदिर संत भवन में है। मंगलवार को प्रात: 8:30 बजे इसी स्थान पर मंगल प्रवचन होंगे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









