रक्त की दो बूंद किसी की जिंदगी बचा सकती है: कलेक्टर रूचिका चौहान
Jul 01 2024
ग्वालियर। रक्तदान महादान है। दान की गई रक्त की दो बूंद किसी की जिंदगी बचा सकती है। सभी को वर्ष में कम से कम चार बार रक्तदान अवश्य करना चाहिए। रक्तदान करने से शरीर में किसी प्रकार की कमजोरी नहीं आती, बल्कि रक्तदान करने वाला व्यक्ति कई प्रकार की बीमारियों से सुरक्षित रहता है। यह बात जीवाजी क्लब में रोटबी क्लब द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में उपस्थित कलेक्टर रूचिका चौहान ने रक्तदाताओं को प्रोत्साहित करते हुए कहीं। इस मौके पर कलेक्टर रूचिका चौहान ने रक्तदान शिविर में रक्तदान भी किया।
कलेक्टर रूचिका चौहान ने कहा कि रक्तदान से किसी को डरने की आवश्यकता नही है। किसी भी तरह की कोई कमजोरी नही आती। रक्तदान करते रहने से हमारे शरीर का संतुलन बना रहता है, हमारे शरीर से कई बीमारियों का खतरा दूर रहता है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









