श्रीमती ममता कुरेचिया के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

Jul 01 2024

ग्वालियर। मप्र तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष राकेश सिंह ने बताया कि श्रीमति ममता कुरेचिया लेखापाल के पद पर वन विभाग ग्वालियर में पदस्थ रहते हुये अर्द्ध वार्षिकी आयु पूर्ण करने के उपलक्ष्य में  विदाई समारोह वन व्रत कार्यालय सिटी सेन्टर के कॉन्फ्रेंस हॉल में विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ साथ कर्माचारी संगठन के मुखियाओं की उपस्थिति में संपन्न हुआ। 
इस अवसर पर मुख्य अतिथि ग्वालियर वन व्रत के मुख्य वन संरक्षक टीएस सुलिया, विशेष अतिथि एसडीओ जीके चंद, विशेष अतिथि राकेश सिंह, राजेश गुप्ता, हरिमोहन तिवारी, नवीन परया, कमल किशोर पाठक, राकेश शर्मा, राजेश यादव, श्रीमति दीपमाला शिवहरे, श्रीमति सुमन खरे, श्रीमति ज्योति छाबरिया, श्रीमति सावित्री, तपेश परासर व समस्त स्टाफ एवम श्रीमति कुरेचिया के परिवारजनी अथिति उपस्थित रहे।