पूर्व महापौर श्रीमती समीक्षा गुप्ता ने बेलपत्र का पौधा रोपा

Jul 01 2024

ग्वालियर। चेतकपुरी में भारतीय जनता पार्टी व्यापारी प्रकोष्ठ द्वारा स्व. रौनक अग्रवाल की स्मृति में एवं प्रधानमंत्री द्वारा प्रारंभ किया। एक पेड़ मां के नाम जन अभियान के अनुरूप आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व महापौर श्रीमती समीक्षा गुप्ता ने सोमवार को एक पेड़ मां के नाम पर बेलपत्र का पौधा रोपणकर समर्पित किया।
इस अवसर पर विनोद शर्मा, पारस जैन, अमर माखीजा, विनय शर्मा, संदीप, सुनील, पारस आदि उपस्थित रहे।