ब्राह्मणों ने संस्कारों से सर्व समाज एवं राष्ट्र का विकास किया:अनूप मिश्रा

Jul 01 2024

ग्वालियर। पूर्व मंत्री अनूप मिश्रा ने ब्राह्मण महिला संस्कार सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि ब्राह्मणों ने संस्कारों से ही सर्व समाज  एवं राष्ट्र का विकास किया है। आज देश के अंदर ही नहीं विश्व के अंदर ब्राह्मण एकजुट हो रहा है। वर्तमान में इसकी आवश्यकता भी है। ग्वालियर में द्वितीय निशुल्क ब्राह्मण सामूहिक विवाह सम्मेलन में फिजूल खर्ची दहेज कुप्रथा पर रोक लगाने जैसे प्रयास सकल ब्राह्मण महासमिति द्वारा निशुल्क करना है एक सराहनीय कार्य है जिसको हम सभी को सहयोग करना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉक्टर जयवीर भारद्वाज ने की। संचालन प्रकाश नारायण शर्मा ने किया। 
इस अवसर पर पुरुषोत्तम कांत शर्मा, महावीर प्रसाद मुदगल, राधे श्याम शर्मा, प्रदीप त्रिवेदी, पवन अवस्थी को शाल, श्रीफल सम्मान पत्र भेंट कर ब्राह्मण कर्मवीर सम्मान से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर 126 ब्राह्मण परिवारों का परिचय कराया गया। आपस में मेल जोडक़र बातचीत से एक रिश्ता तय किया गया। तथा 14 जुलाई को होने वाले सामूहिक विवाह के लिए गणेश पूजन एवं सुहाग का जोड़ा समिति की ओर से मुख्य अतिथि अनूप मिश्रा ने भेंट किया। 
कार्यक्रम में लालता प्रसाद फौजी, ब्रह्मदत्त पाण्डेय, कमल किशोर आर्य, ओमप्रकाश शर्मा, मधुसूदन शर्मा, शैलेंद्र दीक्षित, गोविन्द शुक्ला, राकेश शुक्ला, दाऊदयाल लवानिया, ओपी तिवारी, जितेंद्र शर्मा, मंजू मिश्रा, सरोज मिश्रा, कान्ता शर्मा, डा.सरिता त्रिपाठी, शशि व्यास, अन्जू दीक्षित, रेखा चतुर्वेदी, अनीता शर्मा, रानू शर्मा, शशि गोस्वामी, किरन मिश्रा, मंजू मिश्रा, आशा त्रिपाठी, रचना गौड, निशा शुक्ला, कीर्ति गौड, राधा शर्मा, सीमा दुवे, रेनू शर्मा, संध्या तिवारी, रश्मि शर्मा, सुधा दीक्षित, अल्का मिश्रा, देवयानी शर्मा, अशिता शर्मा, अल्का मुदगल, माया दीक्षित, शशि शर्मा, सीमा शर्मा, माया शर्मा, संगीता पण्डे, सुनीता वुधोलिया, सरला शर्मा, रजनी दण्डोतिया, साधना शर्मा, प्रतिमा तिवारी, गौरी शर्मा, अमन दुवे, आकाश शर्मा, अभिषेक शर्मा, लालता मिश्रा, रामसहाय पाठक, रामकुमार शर्मा, दयाचन्द्र, अजय वाजपेयी, शैलेन्द्र दीक्षित आदि उपस्थित थे।