जैन समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह संपन्न
Jul 01 2024
ग्वालियर। अखिल जैन समाज ग्वालियर की प्रतिष्ठित संस्था श्री वीर शिक्षा समिति ग्वालियर द्वारा संचालित जैन सेन्ट्रल हाईस्कूल द्वारा ग्रेटर ग्वालियर जैन समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मान समारोह संजीव जैन संयुक्त कलेक्टर के मुख्य आतिथ्य में एवं सिद्ध क्षेत्र सोनागिर कमेटी के मंत्री बाल चंद जैन की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। इस अवसर संस्था के राजेंद्र जैन एडवोकेट, पारस जैन, विनय जैन, श्रीमती दीपिका जैन, खेम चंद्र पारिख एवं श्रीमती नीलम जैन मंचासीन रहें।
जैन समाज ग्वालियर के प्रवक्ता ललित जैन ने बताया कि लगभग आधा सैकड़ा ऐसे छात्र-छात्राओ जिन्होंने कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में 90 प्रतिशत और इससे अधिक अंक अर्जित किए उन्हें प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह, स्कूल वेग, फाइल फोल्डर के साथ एडजेल पेन आदि सामग्री भेंट की गई।
अतिथियो का स्वागत संस्था के राजेंद्र जैन एडवोकेट, डॉ मुकेश जैन महेंद्र कुमार जैन, जिनेन्द्र कुमार जैन, रमेश चंद्र जैन, श्रीमती सुनीता जैन, श्रीमती नीतू सिंह के साथ जैन समाज के पदाधिकारियों ने किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि संजीव जैन संयुक्त कलेक्टर ग्वालियर ने कहा कि श्री वीर शिक्षा समिति ग्वालियर द्वारा प्रथम बार आयोजित प्रतिभावान छात्र-छात्राओं के सम्मान से बच्चों का मनोबल बढ़ाने की दिशा में सार्थक पहल है इस प्रकार के आयोजनों से समाज के बच्चों में उत्साह का संचार होता है। जब बच्चे बड़े हो कर किसी भी नोकरी अथवा व्यवसाय में संलग्न होते हैं तब यह पढ़ाई-लिखाई में की प्रतियोगिता उनके लिए बहुत काम आती है। बच्चों को हमेशा दूसरों से आगे बढऩे की कोशिश करना चाहिए। ये बच्चे बड़े हो कर समाज और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निर्वाह करेंगे।
कार्यक्रम का संचालन श्रीमती रश्मि जैन और डा मुकेश जैन ने किया स्वागत उद्बोधन राजेंद्र जैन एडवोकेट ने किया एवं आभार प्रदर्शन रमेश चंद्र जैन ने किया। इस अवसर पर विजय कुमार जैन, निर्मल पाटनी, अंकित पाटनी, सुमंत चंद जैन, शैलेन्द्र जैन, महेश चंद्र जैन, सुधीर जैन लालू राकेश मोदी आदि उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









