राज्य वनसेवा मुख्य परीक्षा में 179 परीक्षार्थी को कड़ी चेकिंग के बाद दिया प्रवेश

Jun 30 2024

ग्वालियर। मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा कड़ी सुरक्षा के बीच रविवार को हुई। इस परीक्षा के लिए विजयाराजे कन्या महाविद्यालय मुरार में परीक्षा केन्द्र बनाया गया है। इस परीक्षा में 179 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए।
परीक्षा प्रभारी एवं संयुक्त कलेक्टर संजीव जैन ने बताया कि सुव्यवस्थित ढंग से परीक्षा संपन्न कराने के लिए कलेक्ट्रेट के कक्ष क्रमांक-113 में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। वहीं परीक्षा शुरू होने से पहले छात्रों की कड़ी चेकिंग की गई। परीक्षा देने पहुंचे छात्रों के परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले ही मुख्य द्वार पर कड़ी चेकिंग की गई। 
जो छात्र जूते पहनकर परीक्षा देने पहुंचे थे उनके जूते परीक्षा केंद्र के बाहर ही उतरवा लिए गए। इसके अलावा बेल्ट, बैग, वॉलेट, बिना ट्रांसपेरेंट बोतल, घडिय़ां, गाडिय़ों की चाबियां और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स परीक्षा केंद्र के मुख्य द्वार पर ही जमा करा लिए गए। 
खास बात यह है की परीक्षा के दौरान खासी सख्ती रही। मुत्रा भाइयों यानी अभ्यर्थी के स्थान पर कोई और तो एग्जाम नहीं दे रहा, इस पर नजर रही। भीतर कोई अभ्यर्थी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस या अन्य नकल सामग्री तो नहीं ले जा रहा, इसके लिए गेट पर ही सख्त चैकिंग हुई।