ज्यादा से ज्यादा पौधे रोपकर प्रकृति का कर्ज अदा करें

Jun 30 2024

ग्वालियर। मानसून के दस्तक देते ही शहरभर में पौधरोपण प्रारंभ हो गया है। रविवार को मुरार प्रसूति गृह परिसर में सिविल सर्जन ने पौधे रोपे और उनके संरक्षण व देखभाल की शपथ ली। सिविल सर्जन डॉ. आरके शर्मा ने कहा कि वर्तमान में हम जितने पौधे रोपेंगे भविष्य में उतने ही हमारे लिए लाभकारी साबित होंगे। ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाकर सभी को प्रकृति का कर्ज चुकाना चाहिए। 
पौधरोपण के अवसर पर जिला अस्पताल के आरएमओ डॉ. आलोक पुरोहित, सहायक अधीक्षक डॉ. राजेश बिरथरिया, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. शालिनी, डॉ. स्वतंत्रता शंखवार, डॉ. रीना सक्सैना, मीना शर्मा, रश्मि जायसवाल, महेन्द्र जैन, लैब टेक्नीशियन रविन्द्र, पुष्पेन्द्र गोयल, कर्मचारी यूनियन के कोमल सिंह सहित अन्य मौजूद थे।