गुरुकुल ड्रीम फाउंडेशन ने छात्रों के लिए बूट कैंप 2.0 का आयोजन किया
Jun 30 2024
ग्वालियर। गुरुकुल ड्रीम फाउंडेशन द्वारा छात्रों को प्रोफेशनल लाइफ के लिए तैयार करने हेतु बूट कैंप 2.0 का आयोजन ग्रैब स्पेस कोवर्किंग में किया गया। इस एक दिवसीय कैंप में डेवलपमेंट ऑफ स्टेच्यू ऑफ यूनिटी एंड राम मंदिर सोशल मीडिया का उपयोग, आर्टीफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर ग्रुप डिस्कसन किया गया और विशेषज्ञों द्वारा छात्रों के मॉक इंटरव्यू लिए। इन मॉक इंटरव्यू में छात्रों से कंपनी में उनके कौशलों के साथ योगदान के बारे में, उनके करियर के लक्ष्यों के बारे में विभिन्न प्रकार के प्रश्न पूछे गए।
छात्रों ने विशेषज्ञों से बहुत कुछ सीखा, जैसे कि एक प्रभावी रिज़्यूमे कैसे तैयार किया जाता है, इंटरव्यू में बॉडी लैंग्वेज के महत्व के बारे में और इंटरव्यूअर से कैसे व्यवहार करना चाहिए। बूट केंप में विषय विशेषज्ञ के रूप में टैककैरल के डायरेक्टर गौरव सिंह बघेल, डिजीमोंक टैक्नोलॉजी की एचआर हेड कृति श्रीवास्तव, सीनियर मैनेजर सिऐना इंडिया के गौरव दीक्षित उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में युवाओं को प्रमाणपत्र वितरित किये गये। बूट केंप का संचालन हिमांशु अग्रवाल ने एवं आभार व्यक्त आकाश बरूआ ने किया। इस अवसर पर राघव गोयल, विनीत राजपूत, पुष्पेंद्र राठौड़, हिमांशु कुशवाह, जयेश श्रीवास्तव, मुस्कान गुप्ता, साक्षी भदौरिया, निकिता राजपूत आदि सदस्य उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









