बजरंग भक्त मंडल ने गौभोग की, एवं मंडल करेगा 1000 पौधो का रोपण

Jun 30 2024

ग्वालियर। शहर की एक संस्था बजरंग भक्त मंडल द्वारा साल 2019 से की जा रही निराश्रित गौवंशो हेतु चारे की सेवा अभी भी निरंतर जारी है एवं प्रत्येक रविवार को ये सेवा की जा रही है। मंडल द्वारा पहले से ये सेवा मार्क हॉस्पिटल गौशाला गोला का मंदिर पर की जाती थी किंतु उक्त गौशाला शिफ्ट हो जाने के कारण अब जनकताल पर ये सेवा की जा रही है। 
रविवार को मंडल द्वारा 600 किलो हरे चारे की सेवा की गई जिसमे 400 किलो खासगी बाजार वालो द्वारा गुप्त रूप से, 147 किलो मनोज बाथम द्वारा, 50 किलो सौरभ गोयल द्वारा कुल 600 किलो हरे चारे की सेवा की गई।
मंडल के अध्यक्ष आशीष मंगल ने बताया कि मंडल द्वारा गौसेवा एवं मानव सेवा के साथ साथ अब प्रकृति की सेवा भी की जायेगी। मंडल द्वारा इस वर्ष लगभग 1000 पौधो का रोपण नगर निगम ग्वालियर एवं जन सहयोग के माध्यम से करने का लक्ष्य रखा गया है।
आज की गौसेवा में मंडल के अध्यक्ष आशीष मंगल,सचिव राकेश मंगल,उपाध्यक्ष अमन गर्ग, सह सचिव नमन अवस्थी,कोषाध्यक्ष राम किशोर मंगल,कार्यकारिणी सदस्य विशाल अग्रवाल,संजीव गुप्ता,दीपक बघेल,हरिशचंद्र अग्रवाल,हरीश राठौर आदि सदस्य उपस्थित थे।