लॉयंस क्लब अनुभूति द्वारा अवार्ड नाइट में वर्ष भर के सहयोगियों का सम्मान किया
Jun 30 2024
ग्वालियर। लॉयंस क्लब अनुभूति द्वारा अवार्ड नाइट का कार्यक्रम होटल मैक्ससन में किया गया। जिसमें क्लब के वर्ष भर के मार्गदर्शक व सहयोगियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्लब के सुनील गोयल थे। साथ ही अनुपम तिवारी, सीएस तोमर सहित बङी संख्या में क्लब के पूर्व रीजनल चेयरपर्सन, जोनल चेयरपर्सन तथा शहर की शाखाओं के अध्यक्ष, सचिव व कोषाध्यक्ष उपस्थित थे।
लॉयंस क्लब अनुभूति अवार्ड नाइट में उपस्थित मुख्य अतिथि व अन्य अतिथिगण द्वारा अनुभूति क्लब के वर्ष भर किये गये कार्यों की मुक्त कंठ से प्रशंसा की गई। इसके लिये क्लब की ऊर्जावान अध्यक्षा मीनाक्षी गोयल, उनका नेतृत्व व उनकी कार्यशैली की प्रशंसा की गयी।
आगामी सत्र हेतु निर्वाचित अध्यक्ष कमल किशोर गुप्ता, उपाध्यक्ष अशोक शर्मा, सचिव डॉ हरिओम सिंघल तथा कोषाध्यक्ष नीरज मंगल द्वारा पुष्प गुच्छ तथा अन्य क्लब सदस्यों द्वारा रोजबड्स भेंट कर मीनाक्षी गोयल का सम्मान किया। मीनाक्षी गोयल ने पूरे वर्ष में किये कार्यक्रमों की सफलता का श्रेय क्लब की पूरी टीम को दिया गया।
क्लब की श्रीमती मीनाक्षी गोयल द्वारा वर्ष भर के कार्यक्रमों में दिये गये मार्गदर्शन व सहयोग के लिए समस्त अतिथिगण तथा क्लब के सदस्यों का स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया।
इस अवसर पर विजय खंडेलवाल, कमल बनवारी, रानी बनवारी, संदीप अग्रवाल, विजय खंडेलवाल, संदीप अग्रवाल, संजय श्रीवास्तव, श्रीमती कल्पना प्रदीप, प्रीति झा, सपना मंगल, नीलू शर्मा, मनीषा श्रीवास्तव, कविता गुप्ता, सपना मंगल, संध्या सिंघल, डॉली खंडेलवाल सहित बङी संख्या में सदस्यगण व उनके परिवार जन उपस्थित थे। अंत में आभार कमल किशोर अग्रवाल द्वारा किया गया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









