वृक्ष है प्रकृति का गहना और उनकी सुरक्षा हमें है करना
Jun 30 2024
ग्वालियर। सोफिया होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज के तत्वाधान में गोविंदपुरी में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों ने भी बढ़-चढक़र हिस्सा लिया। सोफिया होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज के डॉ प्रियंका तोमर ने पौधे की महत्व को समझाया और बताया कि विश्व स्तर पर ग्लोबल वार्मिंग बढ़ रही है। इसलिए उससे बचने के लिए हमें अधिक से अधिक वृक्षारोपण करना चाहिए। डॉ तोमर ने कहा कि पेड़ पौधों का हमारे जीवन में बहुत महत्व है और पेड़ पौधे से अनेक प्रकार की औषधियां प्राप्त होती है।
डॉ. पंकज ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाने चाहिए और साथ ही साथ उनकी देखभाल भी करनी चाहिए।
इस अवसर पर डॉ चौबे, विकास पाटीदार, राहुल राजपूत, नमन शर्मा, आयुष भार्गव, पवन राठौड़, वीरेंद्र गुप्ता, अविनाश शर्मा, नमन कुमार, योगेश चौधरी, वैशाली, अनुष्का, उदिती, जास्मीन, शाहिना, मुस्कान, अंकित, आकाश, हर्षिता, वैष्णवी, रतिष्का आदि मौजूद रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









