अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन महिला परिषद द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन

Jun 29 2024

ग्वालियर। अखिल भारतवर्षीय जैन महिला परिषद नया बाजार शाखा ने शनिवार को श्री ब्लड सेंटर हॉस्पिटल रोड ग्वालियर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। परिषद का उद्देश्य पीडि़त मानवता की सेवा करना और एकत्रित रक्त से किसी को नई जिंदगी देना था। इस संकल्प के साथ परिषद की 11 महिला एवं पुरुष सदस्यों ने रक्तदान कर अपना कर्तव्य निभाया।
इस अवसर पर परिषद की कल्पना जैन, मंजू संजीव जैन, आनंद गंगवाल, मंजू जैन, सुमन जैन, संतोष जैन, और विनय शर्मा सहित अन्य स्थानीय लोगों ने भी रक्तदान किया। श्री ब्लड सेंटर के डायरेक्टर डॉ. पीसी श्रीवास्तव ने संस्था अध्यक्ष को स्मृति चिन्ह भेंट किया और रक्तदाताओं को सर्टिफिकेट एवं गिफ्ट प्रदान किए।
इस मौके पर परिषद की डॉ. अंगूरी जैन, बीना गंगवाल, अल्पना जैन, डॉ. मनीषा सिंघई, राखी जैन, पिंकी जैन, शिखा जैन, मंजू जैन, अंजलि जैन, प्रियंका जैन, और सुमन जैन मौजूद रहे।