सेवानिवृत्ति अरविंद भल्ला एवं पर्वत सिंह का हुआ सम्मान एवं विदाई समारोह

Jun 29 2024

ग्वालियर। लाईट मशीनरी एवं विद्युत/ यांत्रिक, उप संभाग जल संसाधन विभाग ग्वालियर के अंतर्गत कार्यरत रहे अरविंद भल्ला एवं पर्वत सिंह (कार्यभारित) की अधिवार्षिकी आयु पूर्ण होने के उपलक्ष्य में उनकी सेवा निवृत्ति पर विदाई एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। 
सेवानिवृत्त हो रहे कर्मचारी गणों का कार्यपालन यंत्री भास्कर प्रकाश सक्सेना, अनुविभागीय अधिकारी आकाश सिंह द्वारा शॉल, श्रीफल, पुष्पहार एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। 
इसी के साथ ही तिघरा एवं अपर ककेटो बांध सेक्शन प्रभारी सेक्शन प्रभारी आरसी चिरहार, पंकज चौहान, उपयंत्री, महेश कुमार श्रीवास्तव, अरुण कुमार पांडेय उपयंत्रीगणों सहित आरपी एस जादौन संभागीय स्थापना प्रभारी, जीतेंद्र भटनागर, एचएस सिकरवार, आशा सूरी, बृजेश सिंह बैस, बृज लाल राजपूत, अरुण भदौरिया, अंसार खान, बलवीर सिंह गुर्जर आदि ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। 
कार्यपालन यंत्री भास्कर प्रकाश सक्सेना, अनुविभागीय अधिकारी  आकाश सिंह एवं सेक्शन प्रभारी आरसी चिराड़ सहित सभी ने दोनों  कर्मचारी गणों के कार्य व्यवहार की सराहना की एवं उनकी भूरि-भूरि  प्रशंसा करते हुए उनके सुखी, स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए अन्य कर्मचारी गणो को इनसे प्रेरणा लेने की बात अपने उद्बोधन में कही। 
इस अवसर पर पंकज चौहान, अरुण कुमार पांडेय, आशा सूरी, जीतेंद्र भटनागर, सईद खान, भगवान दास, मुकेश सोनी, रामसिंह व सेवानिवृत्त हुए कर्मचारी के परिजन उपस्थित रहे।