जेयू में भारतीय ज्ञान परंपरा पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का हुआ शुभारंभ
Jun 29 2024
ग्वालियर। भारत दुनिया का जीवंत प्राचीन देश है। हमारे देश की संस्कृति प्राचीन है। हमारे देश का विश्वविद्यालय प्राचीन विश्वविद्यालय तक्षशिला है। योग हमारी प्राचीन परंपरा है। जल जंगल जमीन को सुरक्षित रखा जाता था। हमें गुलामी की मानसिकता से बाहर आना होगा। अंग्रेजी आनी चाहिए पर अनिवार्य नहीं होनी चाहिए जिसको अंग्रेजी आती है, उसको ही ज्ञानी समझा जाता है जबकि ऐसा नहीं है। भारतीय ज्ञान परंपरा वह परंपरा है जिसने पूरी दुनिया के तम को नष्ट किया। यह बात भारतीय इतिहास अनुसंधान परिषद के सचिव प्रो. ओम जी उपाध्याय ने जेयू के गालव सभागार में चल रही दो दिवसीय कार्यशाला में बतौर मुख्य अतिथि कही।
वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जेयू के कार्यवाहक कुलगुरु प्रो. मुकुल तेलंग ने कहा कि भारतीय ज्ञान परंपरा अपने आप में ही ऐतिहासिक है। हम ऐसे देश में रहते हैं जिसका गौरवमयी इतिहास है। जब कंप्यूटर बनाया गया तो बताया गया कि वह जो भाषा समझ सकता है वह संस्कृत है। हमारी भाषा वैज्ञानिक भाषा है। हमारे पास शब्दों का भंडार है। विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित प्रो. बीके सिंह ने कहा कि जीवन को हमको महत्वपूर्ण बनाना चाहिए। बच्चों को संस्कार देना चाहिए। भारत में ज्ञान व परंपरा प्राचीन काल से ही रही है।उन्होंने बीज वक्तव्य दिया।
प्रो. हर्षवर्धन सिंह तोमर ने कहा कि भारतीय ज्ञान परंपरा में समाज का ज्ञान होना चाहिए। संस्कृत बोध होना चाहिए। अध्यात्म बोध होना चाहिए।हम गणित एवं साइंस टेक्नोलॉजी में अव्वल हैं। कार्यक्रम की शुरूआत मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व द्वीप प्रज्ज्वलित कर की गई। तत्पश्चात छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना का गायन किया गया।
प्रो. शांतिदेव सिसौदिया के स्वागत भाषण के साथ कार्यक्रम की शुरूआत हुई। प्रो. हेमंत शर्मा ने कार्यक्रम की रूपरेखा पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के दौरान सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में शोध पत्रों का प्रस्तुतीकरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन शिवानी भार्गव व आभार व्यक्त धीरेंद्र भदौरिया ने किया।
इस मौके पर प्रो. ओमजी उपाध्याय, प्रो.मुकुल तेलंग, प्रो. बैद्यनाथ लाभ, प्रो. कपिल देव मिश्र, प्रो. बीके श्रीवास्तव, डॉक्टर शिवाकांत बाजपेई, प्रो. हेमंत शर्मा, प्रो. शांतिदेव सिसौदिया, प्रो. साहित्य कुमार नाहर, डॉ. उमाशंकर पचौरी, प्रो. आलोक शर्मा, प्रो. जेएन गौतम, प्रो. मनोज शर्मा, प्रो. संजय गुप्ता, प्रो. एसके सिंह, प्रो. डी कुमार, विवेक सिंह भदोरिया सहित शोधार्थी व छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









