बारिश के चलते सडक़ों पर भरा पानी,कई क्षेत्रों में बिजली गुल
Jun 29 2024
ग्वालियर। शहर में गत शाम से लगातार झमाझम बारिश शनिवार सुबह तक जारी रही। जिसके कारण पूरा शहर जलमग्न हो गया, वर्षा का पानी लोगों के घरों में तक घुस गया। कुल मिलाकर मानसून पूर्व वर्षा में नगर निगम की तैयारियों की पोल खोल दी। गत शाम के वक्त गरज चमक के साथ शुरू हुई वर्षा से कई क्षेत्रों में बिजली गुल हो गई, जिससे लोगों को खासी परेशानी उठानी पड़ी। वहीं सडक़ों पर जलभराव होने से यातायात बुरी तरह से प्रभावित हुआ और वाहन रेंग-रेंग कर चले। लोग घंटों जाम में फंसे रहे।
गत शाम चार बजे शुरू हुई वर्षा शनिवार सुबह तक तक चली। जबकि दिन में उमस भरी गर्मी से लोगों का बुरा हाल रहा। सुबह से ही आसमान पर घने बादल छाये रहे। ग्वालियर सहित आसपास के क्षेत्रों में प्री मानसून एक्टिविटी के चलते वर्षा हो रही है।
ग्वालियर-चंबल अंचल के आसमान में बादल अपना डेरा जमाकर रखे हुये हैं और रात में भी झमाझम वर्षा करा सकते हैं। अगले तीन दिन रुक रुक कर वर्षा हो सकती है, जिससे लंबे समय से पड़ रही भीषण गर्मी से छुटकारा मिल सकता है और वातावरण में ठंडक आएगी।
शनिवार की सुबह रिमझिम बारिश से मौसम सुहाना बना हुआ है। लोग मौसम का आनंद लेने के लिये पिकनीक स्पॉर्ट पर पहुंच रहे हैं। शनिवार और रविवार शासकीय अवकाश के चलते लोग शहर के आसपास पिकनीक स्थलों पर पिकनीक बनाने पहुंच रहे हैं। लेकिन उमस से लोगों को बुरा हाल है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









