एनसीसी मुख्यालय में दीक्षांत परेड का आयोजन

Jun 29 2024

ग्वालियर। जिले के रेलवे स्टेशन स्थित एनसीसी ओटीए के हेड क्वार्टर पर शनिवार को महिला ट्रेनिंग ऑफिसर की भव्य दीक्षांत परेड का आयोजन किया गया। जहां नव प्रशिक्षित महिला ट्रेनिंग ऑफिसर द्वारा परेड में शामिल होकर देश भक्ति और देश सेवा का जज्बा दिखाया।
दीक्षांत परेड समारोह में तीनों सेनाओं के सैन्य अधिकारी और नव प्रशिक्षित महिला ट्रेनिंग ऑफिसर के परिजन भी यहां मौजूद रहे। परेड के बाद नव प्रशिक्षित महिला ट्रेनिंग ऑफिसर देशभक्ति से ओतप्रोत नजर आईं।