मानव और पशु सेवा सर्वोपरि-समीर अग्रवाल

Jun 29 2024

ग्वालियर। लायंस क्लब ऑफ ग्वालियर कार्यकारिणी द्वारा वर्ष भर सबको साथ लेकर कार्य करने पर अध्यक्ष समीर-मंजू अग्रवाल को बुके एवं श्रीनाथजी की तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया। क्लब के अध्यक्ष समीर अग्रवाल ने अपने अंतिम कार्य वर्ष में, वर्ष भर सहयोग करने वाले लायन सदस्यों में सबसे महत्वपूर्ण सर्वश्रेष्ठ अधिकारी विक्रमादित्य अवार्ड से अनूप सिंघल को उपस्थित सभी पूर्व अध्यक्षों द्वारा सम्मानित किया गया। वर्ष 2024 25 हेतु समीर अग्रवाल को जोन चेयरपर्सन बनाया गया है।
इस अवसर पर अध्यक्ष द्वारा सर्वश्रेष्ठ रतन अवार्ड सत्येंद्र शुक्ला, भामाशाह अवार्ड दीपक बतरा, मदर टेरेसा अवार्ड राघवेंद्र अवस्थी, मां सरस्वती अवार्ड राजीव वैश्य, बेस्ट न्यू लायन अवार्ड रॉबिन अग्रवाल, आउटस्टैंडिंग अवार्ड मनीष गोयल, संयोजक शशि वाधवा, उपाध्यक्ष राकेश अग्रवाल, रामकरण परिक, नरेंद्र अग्रवाल, लेखराज रावल, सचिव दीपेंद्र दुबे, परमजीत खाभा, प्रभात चोपड़ा, सुनील गोयल, गणेश शिवहरे, मनोज राजपाल, विनोद जैन, प्रतीक अग्रवाल, कपिल जैन, विपुल अग्रवाल एवं विभिन्न श्रेणियां में 60 सदस्यों को श्रीनाथजी तस्वीर, दीपक और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर राधा किशन खेतान, राजीव वैश्य, राघवेंद्र अवस्थी, दीपेंद्र दुबे आदि उपस्थि रहे।
अवार्ड सेरेमनी का हुआ आयोजन
लायंस क्लब आर्यन ग्वालियर द्वारा निजी होटल में चार्टर नाइट और अवार्ड सेरेमनी का आयोजन किया गय। कार्यक्रम के मुय अतिथि सुनील गोयल थे और अध्यक्षता राका पाठक ने की। सुनील गोयल ने क्लब की गतिविधियों की सराहना की क्लब की पहली चार्ट नाईट के लिए सभी को धन्यवाद दिया।
इस दौरान गुरप्रीत, रानी अग्रवाल, मीनाक्षी गोयल, उषा सिकरवार, शैल सक्सेना, हेमलता दुबे, अलका अग्रवाल, कल्पना जैन, निशि गर्ग, सलमा कुरैशी, नूपुर गोयल, तनिष्क गोयल, डॉ मीरा जैन मौजूद रहीं।